विशाल भंडारे का किया गया आयोजन, विजय कपूर और अजय कपूर ने बांटा प्रसाद…
चेयरमैन विजय कपूर के अनुज और जननायक अजय कपूर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गोविन्द नगर में व्यापारियों द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्री अजय कपूर और श्री विजय कपूर ने व्यापारियों के साथ मिलकर पूड़ी-सब्जी का वितरण किया, जिससे आयोजन में उपस्थित सभी लोग प्रसन्नचित्त हुए।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री अजय कपूर और श्री विजय कपूर के साथ स्वीटी गेरा, नवीन पंडित, गुरविन्दर सिंह ‘गप्पी’, स्वीटी सरदार, नीरज चढ्ढा, घनश्याम, मौसम मक्कड़, पम्मी खालसा, मंगतराम, मनीष भइया, अमित हांडा, विक्की गुरवानी, सनी लाम्बा, रिंकू चढ्ढा, वीरेन्द्र वर्मा, भारत गेरा, राहुल गांधी सहित कई गणमान्य व्यापारी और शहरवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने अजय कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस आयोजन ने भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की, जिससे समुदाय में सकारात्मकता का संचार हुआ।